March 6, 2026
Screenshot_2026-01-05-18-22-43-28

काशीपुर। सिखों के दसवें गुरू श्री गुरू गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व सोमवार को यहां श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया गया। इस पावन अवसर पर मौहल्ला पक्काकोट स्थित ऐतिहासिक गुरूद्वारा श्री ननकाना साहिब से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें भारी संख्या में संगत ने शिरकत की। नगर कीर्तन की शुरूआत सुबह 10 बजे बाबा सुरेंद्र सिंह कार सेवा वालों की अगुवाई में अरदास के साथ हुई। गुरूद्वारा परिसर को इस अवसर पर भव्य रूप से सजाया गया था।                     यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा परिसर से शुरू होकर मां काली मंदिर रोड, गंगे बाबा मंदिर चौक, किला तिराहा, मुख्य बाजार, नगर निगम रोड, महाराणा प्रताप चौक, चीमा चौराहा, सरकारी अस्पताल के बराबर वाली सड़क, उदयराज फील्ड और नागनाथ मंदिर तिराहा होते देर सायं पुनः गुरूद्वारा साहिब पहुंचा। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा और सेवा शिविरों के माध्यम से नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। नगर कीर्तन में सबसे आगे गुरू के पंच प्यारे चल रहे थे। आयोजन के मुख्य आकर्षणों में गुरूनानक देव जी के जन्मस्थान की विशेष झांकी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। गतका पार्टियों और युवा टोलियों ने तलवारबाजी व अन्य हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। भांगड़ा पार्टी, एनसीसी बैंड और पंजाब की संस्कृति को दर्शाती स्कूली छात्राओं की प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। धार्मिक ही नहीं, सामाजिक संदेशों को भी नगर कीर्तन में प्रमुखता दी गई।                  स्कूली बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण और आजादी का अमृत महोत्सव पर आधारित झांकियां निकाली गईं। पीटी करते बच्चे, गुरबाणी गाती छात्राएं और विभिन्न वेशभूषाओं में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। प्रकाशोत्सव को लेकर पिछले कई दिनों से गुरुद्वारा प्रबंधन और स्कूलों के शिक्षकों द्वारा तैयारियां की जा रही थीं। नगर कीर्तन के दौरान पूरी व्यवस्था सुचारू रही और संगत के लिए जगह-जगह जलपान व लंगर की व्यवस्था की गई थी। वहीं, सुरक्षात्मक दृष्टि से पुलिस महकमा पूरी तरह चौकस नजर आया। नगर कीर्तन में महापौर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व मेयर ऊषा चौधरी, काशीपुर मीडिया सेन्टर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी, गुरविंदर सिंह चण्डोक, आशीष गुप्ता, श्रीमती सुरुचि सक्सेना, भूपेन्द्र सिंह सेठी, चरनजीत सिंह आनन्द, जगजीत सिंह आनंद, सतपाल सिंह आनंद, मनीष खरबंदा, अमरीक सिंह सेठी, जसपाल सिंह चड्डा, गुरविंदर सिंह सेठी, गुरविंदर सिंह कोहली, मंगल सिंह, देवेंद्र सिंह, गुरनाम सिंह गामा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुरमुख सिंह, अमरजीत सिंह, सतविन्दर सिंह, सतपाल सिंह आनंद, सुखविन्दर सिंह, सुखप्रीत सिंह चड्डा, जगमोहन सिंह बंटी, सतपाल सिंह जत्थेदार, सिंकू सेठी, रमनप्रीत चड्डा, रूपेन्द्र सिंह बग्गा, गुरबख्श सिंह बग्गा, जगजीत सिंह हैप्पी, सोनू, जसपाल सिंह जस्सी, रनजीत छाबड़ा, हरप्रीत सिंह चड्डा, रणजीत छाबड़ा, लक्की चड्डा, हरजीत सिंह, राजू सेठी, जितेन्द्र जीतू, कंवलजीत सिंह, सुरजीत सिंह, गुरदेव सिंह, हरप्रीत सिंह सेठी, मुकेश पाहवा, अरविंदर सिंह आनन्द, जसवीर सिंह कोहली, जितेन्द्र छाबड़ा, प्रवीन सेठी, संयोग चावला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष व बच्चे शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *