काशीपुर। प्रदेश भर में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ आंदोलनरत हो गई है। इसी के तहत बुधवार को काशीपुर में भाजपा नगर मंडल की तरफ से कांग्रेस पार्टी पर अंकिता के नाम पर राजनीति चमकाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया। उत्तराखंड प्रदेश में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर राज्य भर में उर्मिला सनावर की ऑडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर हो रही थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने भी अब कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी के तहत काशीपुर महानगर काशीपुर के महाराणा प्रताप चौक पर भाजपा नगर मंडल के आक्रोशित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया। इस दौरान आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी पर प्रदेश में मृतका अंकिता भंडारी के नाम पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री बीते रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अंकिता भंडारी मामले में पूर्णतः पक्ष स्पष्ट कर चुके हैं और पूर्व में इस मामले में आरोपी आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे हैं लेकिन फिर भी कांग्रेस इस मामले को लेकर ओछी राजनीति कर रही है, इसीलिए कांग्रेस पार्टी का आज पुतला दहन किया गया है। इस मौके पर पूर्व महापौर श्रीमती उषा चौधरी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष गुप्ता, महानगर मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह मानस, उपाध्यक्ष श्याम मोहन, महामंत्री वैभव गुप्ता, कोषाध्यक्ष धीरज वर्मा, महानगर मंडल मीडिया प्रभारी भागीरथ शर्मा, दीपक अग्रवाल बंटी, अनिल यादव, राजकुमार यादव, अभिनव राजपूत, रेखा सक्सेना, रजत सिद्धू, राजीव ठुकराल, नितिन गोले, आशीष अग्रवाल, करन भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
