रुद्रपुर। तीनपानी के पास टायर की फैक्ट्री और गोदाम में आग धधक गई। आग से सैकड़ों टायर जलकर राख हो गए। वहीं बिल्डिंग ध्वस्त हो गई। दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया है। कनकपुर निवासी गुरप्रीत सिंह की बसंत विहार तीनपानी के पास भदईपुरा में गुरप्रीत इंटरप्राइजेज के नाम से टायरों की फैक्ट्री और गोदाम है। बृहस्पतिवार की रात वह गोदाम बंद कर अपने घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह सात बजे के आसपास फैक्ट्री और गोदाम से लोगों को धुआं निकलता हुआ दिखा। उन्होंने इसकी जानकारी गुरप्रीत सिंह और दमकल विभाग को दी। सूचना पर दमकल के तीन-चार वाहन मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। यह देख दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से वहां रखी एक बाइक के साथ ही कार, ट्रक, जीप, पिकअप आदि वाहनों के सैकड़ों टायर जल कर राख हो गए।आग इतनी भीषण थी कि गोदाम की बिल्डिंग भी ध्वस्त हो गई। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी फर्म पूरे कुमाऊं में टायरों की सप्लाई करती है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सीएफओ इशान कटारिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शाट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
