March 6, 2026
IMG-20260113-WA0512

काशीपुर। महापौर दीपक बाली के मार्गदर्शन में मंगलवार रात कूड़ा पॉइंट आवास विकास मोड़ पंडित दीनदयाल पार्क के सामने और कूड़ा पॉइंट एलआईसी के समीप इनकम टैक्स की बिल्डिंग के पास वार्ड पार्षद पुष्कर बिष्ट ने अपने क्षेत्र आवास विकास में व्यापारी बंधुओं एवं वार्डवासियों के साथ संकल्प लिया की कूड़ा पॉइंट को खत्म करेंगे। इस निमित्त आज कूड़ा प्वाइंटों पर जाकर नगर निगम काशीपुर की फ्लेक्सी लगाई गई। उसके बाद वार्ड की जनता से आग्रह किया गया कि हमें अपने काशीपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर एक पर लाना है और सभी ने मिलकर अपने काशीपुर को सुंदर, स्वच्छ और स्वस्थ बनाना है। यह सभी के प्रयासों से ही संभव हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *