काशीपुर। मंडी के सचल दल ने मटर लदे दो वाहनों से दस-दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। मंडी समिति सचिव योगेश तिवारी ने बताया कि मुरादाबाद रोड पर सरवरखेड़ा के समीप मंडी के सचल दल ने आज दो छोटा हाथी वाहन पकड़े। दोनों वाहनों में मटर लदी हुई थी, जो ठाकुरद्वारा और मुरादाबाद से आ रही थी। दोनों के वाहन चालकों के पास वैध प्रपत्र नहीं थे। इसके बाद दोनों वाहनों से दस-दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। टीम में निरीक्षक महेंद्र सिंह नपलच्याल, निरीक्षक नवनीत कुमार, मंडी सहायक प्रकाश राम, मनोज कुमार, भीम सिंह आदि थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
