काशीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के काशीपुर जंक्शन को रेलवे मंत्रालय ने काफी समय से लम्बी दूरी की कोई भी नई गाड़ी नहीं दी है। बल्कि कई गाड़ियां बन्द कर दी गईं। श्रीठाकुर महासभा एकता मंच काशीपुर ने पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर को एक पत्र भेजकर मांग की है कि शीघ्र ही काशीपुर-जम्मूतवी, काशीपुर- चण्डीगढ़-अमृतसर, काशीपुर-देहरादून, काशीपुर-लखनऊ के लिए नई ट्रेन का संचालन शीघ्र किया जाये। मंच ने पत्र में यह भी मांग की कि लालकुंआ जंक्शन से लिंक ट्रेनों से जोड़ा जाये साथ ही लालकुंआ से मुरादाबाद होेकर चलने वाले कुछ गाड़ियों को वाया काशीपुर जंक्शन संचालन किया जाये व रामनगर-काशीपुर जंक्शन से प्रातः 5-6 बजे के बीच मुरादाबाद के लिए एक गाड़ी नियमित संचालित की जाये, जिससे मुरादाबाद से प्रातः चलने वाले लम्बी दूरी की गाड़ियों को यात्री सुविधानुसार पकड़ सकें। साथ ही उन्होंने कहा कि रेलवे मंत्रालय ने कुछ समय पहले भी लालकुंआ-चण्डीगढ़ वंदेभारत चलाने का प्रस्ताव दिया, जो पास व रूट भी तय हुआ था। परन्तु आज तक उस गाड़ी का संचालन नहीं हो पाया । मांग करने वालों में मंच के संरक्षक जितेन्द्र सरस्वती, अध्यक्ष अजय कुमार, महासचिव नीरज ठाकुर, विकास, दीपक कुमार व पवन ठाकुर आदि हैं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
