March 6, 2026
IMG-20260115-WA0327

काशीपुर। नगर के मौहल्ला लाहौरियान स्थित श्री बालाजी पावन धाम मंदिर का 26वां वार्षिकोत्सव आगामी 20 जनवरी को अत्यंत धूमधाम से मनाये जाने की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रातःकाल मंदिर परिसर से भव्य प्रभात फेरी निकाली जा रही है। प्रभातफेरी में शामिल भक्त जन‌ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और बालाजी महाराज का पावन‌ जयघोष करते हुए नगर के विभिन्न हिस्सों में पत्रक और कलेंडर‌ बांटते हुए वार्षिकोत्सव में सहभागिता निभाने का आहवान श्रृद्धालु जनों से कर रहे हैं। श्री बालाजी पावन धाम मंदिर एवं शिव मंदिर परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार, 20 जनवरी को दोपहर 2 बजे मंदिर परिसर से श्री बालाजी महाराज की भव्य‌ शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सुंदर और मनोहारी झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *