काशीपुर। भारत में हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं। इसका मुख्य कारण लापरवाही व जागरूकता की कमी है, इसलिए सड़क सुरक्षा अभियान एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य और विकास का मुद्दा है। सड़क हादसों को कम करने और लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जाने वाले इस अभियान में हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, तेज रफ्तार से बचने, और ट्रैफिक नियमों के पालन पर जोर दिया जाता है, ताकि जीवन और आजीविका की रक्षा हो सके और सड़कों पर ‘परवाह करेंगे, सुरक्षित रहेंगे’ की भावना बढ़े। इसी क्रम में काशीपुर में यातायात पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के अनुपालन में आज 16 जनवरी से आगामी 14 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह जागरूकता अभियान चलाकर जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय व सतर्कता के साथ दुघटनाओ के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है। इस अभियान की शुरुआत शुक्रवार को महाराणा प्रताप चौक से की गई।
इस दौरान टीएसआई अरुण कुमार, टीएसआई रमेश कुमार, सीपीयू सब इंस्पेक्टर जसवंत सिंह, सुरेश रावत, हेम सुयाल समेत ट्रैफिक पुलिस व सीपीयू पुलिस की पूरी टीम मौजूद रही।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
