March 6, 2026
Screenshot_2025-07-24-15-17-12-83

बाजपुर। पूर्व शिक्षा मंत्री एवं गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने जमीन हड़पने के आरोप संबंधी मामले में बाजपुर एसडीएम कोर्ट पहुंचकर एसडीएम अमृता शर्मा को मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र सौंपा। पत्र में विधायक पांडे ने लिखा कि वह भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं और उन पर लगने वाले किसी भी आरोप से सत्तारूढ़ पार्टी की छवि धूमिल होती है। उन्होंने पत्र में स्पष्ट कहा है कि विगत कई वर्षों से बुजुर्ग महिला परमजीत कौर और उनके पुत्र षड्यंत्रकारियों के सहयोग से मुझ पर जमीन हड़पने का आरोप लगा रहे हैं। अरविंद पांडे ने कहा कि वह चाहते हैं कि जिस जमीन को लेकर उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं, प्रशासन तत्काल प्रभाव से उस सारी जमीन का कब्जा इस बूढ़ी माता परमजीत कौर को दिला दे। मुझे इसमें कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि वह देश के सबसे ईमानदार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मांग कर रहे हैं कि प्रशासन को निर्देश दें कि बूढ़ी माता की जमीन तत्काल उन्हें मिले। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले से ग्राम बिजपुरी, केलाखेड़ा, तहसील बाजपुर निवासी एक बुजुर्ग महिला परमजीत कौर और उनके पुत्र पूर्व शिक्षा मंत्री एवं गदरपुर विधायक अरविंद पांडे और उनके भाई अमर पांडे पर अपनी जमीन हड़पने का आरोप लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *