काशीपुर। जमीन के सौदे में दी गई रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। आईटीआई थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बघेलेवाला निवासी भोगराज सिंह पुत्र नत्थू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने बरखेड़ा पांडे निवासी नीरज शर्मा पुत्र रामचंद्र शर्मा और सुमेर कौशिक पुत्र संजय शर्मा के साथ ग्राम बघेलेवाला में एक भूमि का सौदा किया था। इस सौदे के तहत उसने दोनों आरोपियों को करीब 22 लाख रुपये का भुगतान किया था। इसके बावजूद आरोपियों ने अब तक जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। पीड़ित का आरोप है कि 13 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे आवास विकास चौराहे पर उसकी मुलाकात दोनों आरोपियों से हुई। इस दौरान जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वे कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। भोगराज सिंह का कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार रुपये मांगने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कि मामले की जांच शुरू कर दी है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
