काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन कार्यालय में नवनिर्वाचित अध्यक्ष गिरजेश खुल्बे की उपस्थिति में एसोसिएशन के पूर्व सचिव नृपेन्द्र चौधरी एडवोकेट एवं पूर्व कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा एडवोकेट ने नवनिर्वाचित सचिव यशवंत सिंह चौहान एडवोकेट एवं कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल एडवोकेट को विधिवत रूप से अपने-अपने चार्ज हस्तांतरित किए। उल्लेखनीय है कि 24 दिसंबर 2025 को काशीपुर बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हुए थे, जबकि बीती 12 जनवरी को एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी द्वारा शपथ ग्रहण की गई थी। आज मंगलवार को एसोसिएशन के पूर्व सचिव नृपेन्द्र चौधरी एडवोकेट एवं पूर्व कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा एडवोकेट ने नई कार्यकारिणी को अधिवक्ता हित में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाते हुए विधिवत रूप से अपने-अपने चार्ज हस्तांतरित कर दिये।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
