काशीपुर। गोवंश स्क्वायड और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने एक घर में छापामारी कर 180 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगलवार को कटोराताल चौकी इंचार्ज कौशल भाकुनी के नेतृत्व में गोवंश स्क्वायड टीम ने मौहल्ला किला अंतर्गत गंगे बाबा मंदिर रोड स्थित एक मकान में छापा मारा की। यहां पुलिस ने 180 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ आरोपी बब्लू पुत्र छिद्दन निवासी मंगा बस्ती मौहल्ला किला को गिरफ्तार किया। टीम ने मौके से तराजू, बाट, कुल्हाड़ी और छुरी बरामद की। टीम में गोवंश स्क्वायड टीम के एसआई पंकज बेलवाल, कांस्टेबल पुष्कर राठौर, प्रेम सिंह कनवाल, देवानंद शामिल रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
