March 6, 2026

काशीपुर में पूर्व विधायक एलडी भट्ट को महापौर ने दी श्रृद्धांजलि काशीपुर। यहां से दो बार विधायक रहे स्व. लक्ष्मण दत्त भट्ट की जयंती पर महापौर दीपक बाली ने आज एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। महापौर ने कहा कि काशीपुर क्षेत्र के विकास में एलडी भट्ट के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। इस दौरान सीएमएस एसके दीक्षित, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर जीत सिंह साहनी, डॉ. विनोद कुमार भट्ट, डॉ. प्रियांक चौहान, डॉ. गीतांजलि, डॉ. सतवीर, डॉ. साक्षी, डॉ. आराध्या, डॉ. तनुज तोमर समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *