March 6, 2026
IMG-20260124-WA0151

काशीपुर। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में विगत दिनों ज्योर्तिमठ पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद जी के साथ किए गए दुर्व्यवहार एवं साधु संतों के अपमान को लेकर भाजपा और उसके नेताओं के खिलाफ विरोध जताते हुए एक सांकेतिक मौन उपवास कार्यक्रम का आयोजन रविवार 25 जनवरी को दोपहर 12 बजे चैती मेला प्रांगण स्थित श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया जाना सुनिश्चित हुआ है। उक्त जानकारी देते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल ने उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस मौन व्रत उपवास कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारी/ कार्यकर्ताओ/पार्षदों सहित समस्त फ्रंटल संगठनों से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *