March 6, 2026
Screenshot_2025-07-24-15-17-12-83

काशीपुर। स्कूटी की टक्कर से घायल व्यक्ति की दौराने उपचार मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पंजाबी कॉलोनी, निकट चीमा चौराहा निवासी रमनदीप सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता सरदार मंजीत सिंह बीमार चल रहे उसके छोटे भाई सर्वजीत सिंह निवासी क्षत्रिय कॉलोनी, निकट नवीन मंडी के घर दोपहर बाइक से जा रहे थे। इस दौरान बड़े गुरुद्वारा के पीछे स्थित ट्रांसपोर्ट के पास तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने उसके पिता की बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान 19 जनवरी को उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर आरोपी स्कूटी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *