रामपुर (यूपी)। जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। इसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के महज कुछ घंटों बाद ही दुल्हन ने बच्ची को जन्म दे दिया। सुहागरात से पहले ही घर में नवजात की किलकारियां गूंज उठीं। इससे न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव को स्तब्ध रह गया। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी युवक का रिश्ता बहादुरगंज गांव की युवती से तय हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध थे और काफी समय से परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। कुछ दिन पहले युवती अचानक अजीमनगर चौकी पहुंची और युवक से शादी कराने की मांग की थी। इसके बाद ग्राम प्रधान और दोनों परिवारों की मौजूदगी में आपसी सहमति से समझौता हुआ और जल्द ही शादी तय कर दी गई। शनिवार शाम युवक ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ शादी की। देर शाम दुल्हन की विदाई कराकर उसे ससुराल लाया गया। घर में शादी की खुशियां अभी पूरी तरह उतरी भी नहीं थीं कि रात करीब 12 बजे दुल्हन को अचानक तेज पेट दर्द होने लगा। शुरुआत में परिजनों ने इसे थकान या कमजोरी समझा, लेकिन दर्द बढ़ने पर घर में अफरा-तफरी मच गई।
रविवार तड़के अचानक घर में गूंजी किलकारियां
आनन-फानन पास की महिला डॉक्टर को बुलाया गया। रविवार तड़के अचानक घर के एक कमरे से नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। कुछ ही देर में यह साफ हो गया कि दुल्हन ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। उधर, शादी के महज छह घंटे बाद मां बनने की खबर सुनते ही परिवार के साथ-साथ पूरा गांव सन्न रह गया। सुहागरात से पहले ही किलकारियों की गूंज ने हर किसी को चौंका दिया। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी सतर्क हो गई। अजीमनगर थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष आपसी सहमति से साथ रह रहे थे। किसी भी तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है।
रविवार तड़के अचानक घर में गूंजी किलकारियांआनन-फानन पास की महिला डॉक्टर को बुलाया गया। रविवार तड़के अचानक घर के एक कमरे से नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। कुछ ही देर में यह साफ हो गया कि दुल्हन ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। उधर, शादी के महज छह घंटे बाद मां बनने की खबर सुनते ही परिवार के साथ-साथ पूरा गांव सन्न रह गया। सुहागरात से पहले ही किलकारियों की गूंज ने हर किसी को चौंका दिया। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी सतर्क हो गई। अजीमनगर थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष आपसी सहमति से साथ रह रहे थे। किसी भी तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
