March 6, 2026
IMG_20260126_162620

काशीपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला काशीपुर द्वारा भाजपा जिला कार्यालय पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रशांत पंडित के नेतृत्व में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें युवा मोर्चा के प्रदेश के सहसंयोजक सदस्यता आलोक तिवारी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अपने विचार रखते हुए कहा कि भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए, क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है। इसी उद्देश्य से आज हम यहां एकत्रित हुए हैं। उन्होंने बताया कि ’भारत निर्वाचन आयोग’ का गठन भारतीय संविधान के लागू होने से 1 दिन पहले 25 जनवरी 1950 को हुआ था, क्योंकि 26 जनवरी 1950 को भारत एक गणतांत्रिक देश बनने वाला था। भारत सरकार ने वर्ष 2011 से हर चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस ’25 जनवरी’ को ही ’राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ के रूप में मनाने की शुरुआत की थी और 2011 से ही हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का हर वर्ष आयोजन सभी भारत के नागरिकों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है। भारत के प्रत्येक नागरिक की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी जरूरी है, क्योंकि आम आदमी का एक वोट ही सरकारें बदल देता है। हम सबका एक वोट ही पलभर में एक अच्छा प्रतिनिधि भी चुन सकता है और एक बेकार प्रतिनिधि भी चुन सकता है इसलिए भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने मत का प्रयोग सोच-समझकर करना चाहिए और ऐसी सरकारें या प्रतिनिधि चुनने के लिए करना चाहिए, जो कि देश को विकास और तरक्की के पथ पर ले जा सकें। कार्यक्रम में आकाश सिंह कांबोज, सतविंदर यादव, राहुल कश्यप, सचिन ठाकुर, प्रियांशु कथूरिया, शिव शंकर शर्मा, लोकेश सिंह, मनोज सैनी, आशु सैनी व मनोज मनराल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *