March 6, 2026
IMG-20260128-WA0063

काशीपुर। कलश मंडप रोड स्थित चौहान सभा भवन में चौहान सभा समिति द्वारा आहूत आम सभा में कई प्रस्ताव रखे गए। यह सभी प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हुए। आम सभा की अध्यक्षता डॉ. बीपी सिंह अध्यक्ष चौहान सभा द्वारा की गई। आम सभा के अंत में जलपान की व्यवस्था की गई। अध्यक्ष द्वारा सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सभा का संचालन सचिव योगेंद्र सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर रविंद्र कुमार चौहान, जयप्रकाश सिंह, प्रेमराज सिंह, धर्मपाल सिंह, डॉ. नरेश कुमार चौहान, श्रीमती गीता चौहान, श्रीमती कुंता देवी, श्रीमती सरोज देवी, फतेहवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, अनवीर सिंह, पदम सिंह, योगेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, महेश सिंह चौहान व देशराज सिंह चौहान आदि मुख्यतः उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *