March 6, 2026
Screenshot_2026-02-04-17-57-06-99

काशीपुर। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान  के तहत लंबे समय से न्यायालय में पेश न होने वाले दो वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने प्रकाश सिंह उर्फ अज्जू पुत्र विजय सिंह निवासी हल्दुआ पीपलसाना, थाना रामनगर व लक्ष्मण पुत्र जगत सिंह निवासी वीरपुर लच्छी, थाना रामनगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी धारा 147/323/504/506 आईपीसी में लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सामंत, कां. नरेंद्र बोहरा व कां. गोविंद पंत थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *