देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर धरती डोलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह बागेश्वर जिले और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि कहीं से भी किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। एनएससी के अनुसार, भूकंप सुबह 07:48:37 बजे आया। इसका केंद्र कपकोट क्षेत्र में जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। सुबह-सुबह आए इन झटकों के कारण कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। मामले की जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के किसी भी तहसील या गांव से अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर प्राप्त नहीं हुई है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
