March 6, 2026
IMG_20260210_124327

काशीपुर। सड़क किनारे बना करीब पांच फिट का गड्ढा भारी खतरे का सबब बना है।  कुंडेश्वरी रोड पर जसपुर खुर्द में वार्ड नंबर-3 अंतर्गत साई धाम कालोनी में विद्युत ट्रांसफार्मर के निकट सड़क किनारे एक करीब पांच फिट का गहरा गड्ढा बेहद ख़तरनाक साबित हो रहा है। इस गड्ढे पर किसी तरह का ढक्कन न होने के कारण कई दिनों से यह गड्ढा खुला होने से कई जानवर भी इसमें गिर कर चोटिल हो चुके हैं। छोटे बच्चों का भी इसमें गिरने का खतरा बना हुआ है। इस तरह के गड्डे नगर में भी कई जगह तथा स्टेट हाईवे पर भी देखे जा सकते हैं। दिल्ली जनकपुरी या नोएडा में हुई घटनाओं की तरह रात में यहां भी किसी बड़ी अनहोनी की आशंका के चलते कालौनी वासियों ने नगर निगम महापौर दीपक बाली एवं नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट से आग्रह किया है कि तत्काल ही नगर में ऐसे खुले हुए गड्ढों का स्थलीय निरीक्षण कर इन्हें पाटे जाने की कार्रवाई करें, ताकि किसी भी तरह दुर्घटना से समय रहते बचाव हो सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *