काशीपुर। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा द्वारा ब्रह्मनगर लिंक रोड/ढकिया रोड स्थित दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान SSP ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। आपको बता दें कि बीती 8 फरवरी को ग्राम ब्रह्मनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल संख्या UK18L7445 पर सवार अनिल पुत्र करन सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए दुर्घटना में संलिप्त डंपर संख्या UP 22 AT 5045 को चिन्हित कर कब्जे में लिया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। निरीक्षण के दौरान SSP द्वारा निर्देश देते हुए कहा गया कि कांवड़ यात्रा हेतु विशेष प्रबंधन के अंतर्गत कांवड़ मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कड़ाई से लागू किया जाएगा। दुर्घटना संभावित एवं संवेदनशील मार्गों पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे तथा कंट्रोल रूम से निरंतर उनकी मॉनिटरिंग की जाएगी।जनपद में चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थलों का नियमित निरीक्षण कर सुरक्षा खामियों को दूर किया जाएगा। जहां भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है, वहां लोहे के बैरियर लगाए गए हैं ताकि अनधिकृत वाहनों की आवाजाही रोकी जा सके। स्कूल समय के दौरान विशेष पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, जिससे छात्रों का आवागमन सुरक्षित रहे। SSP श्री मिश्रा ने कहा कि भविष्य में दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
