March 6, 2026
Screenshot_2026-02-12-20-00-35-27

काशीपुर। एक दिन में डंपरों से हुईं तीन मौतों के बाद जनता में पनपे रोष और शिवरात्रि पर्व के मद्देनजर कांवड़ियों के आवागमन को देखते हुए हरकत में आए पुलिस प्रशासन ने फिलहाल डंपरों के संचालन पर पूर्णतः रोक लगा दी है। पुलिस प्रशासन अब कांवड़ यात्रा के बाद डंपर संचालन की रणनीति बनाने में जुटा है। उधर, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अवैध रूप से चलने वाले ओवरलोड डंपरों के संचालन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि दुर्घटना के बाद ब्रह्मनगर सड़क के दोनों ओर लोहे के एंगल लगा दिए गए हैं। स्कूल खुलने और बंद होने के समय डंपरों सहित सभी भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा दुर्घटना संभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह कैमरे सीधे कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे ताकि 24 घंटे मॉनिटरिंग हो सकेगी। स्कूल के समय विशेष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा कुंडेश्वरी से शिवलालपुर डल्लू, कुंडेश्वरा, महादेव नगर से ब्रह्मनगर, कुमाऊं ब्लॉक से पच्चावाला, कुंडेश्वरी से गढ़वाल ब्लॉक, ढकिया से नूरपुर, जुड़का से वीरपुर लच्छी और अचार फैक्ट्री से खरमासा रोड तक हाइट बैरियर लगाने का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग को भेजा गया है। उधर, आईटीआई कोतवाली प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि फिलहाल डंपरों का संचालन पूर्णतया बंद है। ओवरलोड ट्रकों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी रोका जा रहा है। चैती तिराहे से श्यामपुरम जाने वाला मार्ग भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। दढ़ियाल रोड पर बैरियर लगाया जाएगा। खड़कपुर रेलवे फाटक, कुंडेश्वरी से केवीएस फैक्ट्री जाने वाले वाहनों के लिए नो एंट्री लागू की गई है।  **डंपरों और ओवरलोड वाहनों के संचालन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। अब आम जनता, स्टोन क्रेशर स्वामियों और चालकों के हित को देखते हुए अग्रिम योजना पर काम चल रहा है। कोशिश यह है कि उपखनिज रे डंपर रात के समय संचालित हों। -स्वप्न किशोर सिंह, एएसपी, काशीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *