काशीपुर। काशीपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम सभा बांसखेड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन शुक्रवार दोपहर किया गया, जिसमें बूथ स्तर पर पार्टी संगठन का गठन, आगामी 16 फरवरी को देहरादून में राज भवन घेराव की तैयारी, ग्राम सभा इकाइयों के गठन एवं विधानसभा चुनाव 2017 में पार्टी को विजयी बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने का आहवान किया गया। बैठक में उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि भाजपा की नीतियों से त्रस्त आम जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने पूर्ण विश्वास के साथ कहा कि आने वाला वक्त कांग्रेस पार्टी का होगा। वहीं, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल ने कहा कि जनता की समस्याओं को उठाने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है और सदैव रहेगी। पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने एसआईआर के बारे में समझाते हुए पूर्ण जागरूकता के साथ बीएलओ से संपर्क कर अपने वोट जल्द से जल्द बनवा लेने का पर जोर दिया। बैठक में महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश यादव, काशीपुर विधानसभा प्रभारी अकरम अली, पूर्व प्रधान बांसखेड़ा रियासत हुसैन, बांसखेड़ा खुर्द के पूर्व प्रधान शकील अहमद, आरिफ सैफी, सारिम सैफी, राकेश भगत, सरफराज अंसारी, मोहसिन, मोहम्मद साकिब, मोहम्मद यूनुस, शाहनवाज, मोहम्मद फैजान, साहिब, सलीम अली, आदिल, मोहम्मद ओवैस, अदनान आदि भारी संख्या में ग्रामीण एवं कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
