March 6, 2026
IMG-20260216-WA0177

काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस के विशेष शिविर के दूसरे दिन शनिवार को स्वयंसेवियों ने चयनित मलिन बस्ती कटरामालियान में नशा उन्मूलन जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे का सेवन न करने की अपील की एवं नशे की सेवन से होने वाली बीमारियों एवं दुष्प्रभाव की जानकारी दी। वहीं, तीसरे दिन रविवार को स्वयंसेवियों ने पॉलीथिन उन्मूलन पर जागरूकता रैली निकालकर जनमानस को प्लास्टिक और पॉलिथीन का उपयोग न करने का आग्रह किया। बौद्धिक सत्र में डॉ. गिरीश चंद्र पलड़िया Sebi Trainer एवं कार्यक्रम अधिकारी पाल कॉलेज हल्द्वानी द्वारा वित्तीय जागरूकता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य बिंदु पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाएं, भारत सरकार की विभिन्न निवेश व बचत योजनाएं, निवेश शेयर बाजार जोखिम और वित्तीय प्लानिंग, छात्राओं के लिए के वित्तीय क्षेत्र में करियर व रोजगार अवसर, ऑनलाइन फ्रॉड जैसे एटीएम, ओटीपी, क्रेडिट, डेबिट कार्ड, धोखाधड़ी बिंदुओं पर पीपीटी द्वारा विशेष जानकारी दी।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना, सिंह, डॉ. गीता मेहरा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमा अरोरा, एवं सृष्टि सिंह उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *