काशीपुर। कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आगामी पर्व (होली एवं रमजान) के दृष्टिगत मुख्य बाजार/ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सायंकालीन गश्त की जा रही है। इस दौरान असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर भी रखी जा रही है। मंगलवार देर सायं एसएसआई नवीन बुधानी के नेतृत्व में पैदल गश्त के दौरान रेट्रो साइलेंसर मोटरसाईकल को सीज किया गया। रेट्रो साइलेंसर (तेज आवाज वाले साइलेंसर) न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाता है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों, मरीजों एवं विद्यार्थियों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनता है। कोतवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने वाहनों में अवैध साइलेंसर का प्रयोग न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने पर विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
