March 6, 2026
IMG_20260220_113434

संस्थान के छात्र विगत कई वर्षों में देश एवं प्रदेश की विभिन्न नामचीन कंपनीस में चयनित हो चुके हैं।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया सहित समस्त निदेशक गण, प्राचार्य, शिक्षक एवं स्टाफ ने जताया हर्ष

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के दो छात्रों का गुड़गांव एवं काशीपुर की कंपनी में चयन संपन्न हुआ है। संस्थान की प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी आनंद सिंह के प्रयासों से एमबीए फाइनल सेमेस्टर के छात्र संस्कार महेश्वरी का कुमाऊं की प्रसिद्ध एग्रोन रेमेडीज प्राइवेट लिमिटेड, काशीपुर में एचआर एग्जीक्यूटिव के पद पर चयन हुआ है, वही बीसीए फाइनल सेमेस्टर के छात्र अंगद सिंह का लॉजिस्टिक कंपनी आईडेंटिफाई प्लस डिलीवर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम में एमआईएस एग्जीक्यूटिव के पद पर चयन हुआ है। दोनों ही छात्रों का पैकेज आकर्षक है। यहां बताते चलें कि संस्थान के छात्र विगत कई वर्षों में देश एवं प्रदेश की विभिन्न नामचीन कंपनीस में चयनित हो चुके हैं। संस्थान के पूर्व छात्र सिद्धांत चौधरी जो एग्रोन रेमेडीज प्राइवेट लिमिटेड में एचआर मैनेजर के पद पर है, का संस्थान के प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप में पूर्ण सहयोग रहता है। संस्थान की प्रबंध समिति का लगातार प्रयास रहता है कि संस्थान के प्लेसमेंट एवं ट्रेनिंग सेल के माध्यम से सभी कोर्सों के विद्यार्थियों को इस प्रकार की तैयारी कराई जाती रहे कि वह अपने इंटरव्यू में सफलता प्राप्त करते हुए बड़ी से बड़ी कंपनी में प्लेस्ड हो सके। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया सहित समस्त निदेशक गण, प्राचार्य, शिक्षक एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *