काशीपुर। सनातन जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सर्व सनातन समाज द्वारा सनातन संस्कृति, धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रति विराट सनातन सम्मेलन एवं सहभोज का आयोजन रविवार, 22 फरवरी को प्रातः 11 बजे प्राथमिक विद्यालय बांसखेड़ा कला में किया जा रहा है। आयोजन के मुख्य अतिथि संत गुरुपदेश देव जी, उदासीन आश्रम (भगवान् श्री चंद) चैती चौराहा, काशीपुर, जबकि मुख्य वक्ता सौरभ जी (जिला प्रचारक काशीपुर) होंगे।सनातन जनजागरण आयोजन समिति मण्डल बांसखेड़ा द्वारा आयोजित विराट होने वाले सनातन सम्मेलन एवं सहभोज के उपलक्ष में शिव मंदिर विजयनगर महुआखेड़ा में एक बैठक हिंदू विराट सम्मेलन के संरक्षक वेदपाल गुरुजी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें घर-घर जाकर सम्मेलन में परिवार सहित चलने का आग्रह किये जाने पर सहमति बनी। बैठक में अरविंद राणा, विजयपाल सिंह जाटव, एडवोकेट प्रियंका अग्रवाल व जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
