काशीपुर। इंडिया एआई इम्पेक्ट समिट 2026 के अंतर्राष्ट्रीय महासम्मेलन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अर्द्धनग्न प्रदर्शन व हंगामा खड़ा करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला काशीपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा चार विधानसभाओं में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। काशीपुर, बाजपुर, जसपुर, गदरपुर विधानसभा में राहुल गांधी का पुतला दहन करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखा गया। उधर, इस मुद्दे पर अपना वक्तव्य देते हुए भाजयुमो के काशीपुर जिलाध्यक्ष प्रशांत पंडित ने कहा कि मैं उन राष्ट्र विरोधी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या विदेशी मेहमानो के सामने ऐसी “संस्कृति” का प्रदर्शन राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान” का असली चेहरा है। विकास के महाकुम्भ में अराजकता फैलाना ही अब कांग्रेस का एकमात्र विजन रह गया है। प्रशांत पंडित ने कहा कि राहुल गांधी और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह कृत्य देश के प्रति उनकी वफादारी पर एक बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह है। काशीपुर में मानपुर चौक पर भाजयुमो के काशीपुर नगर मंडल अध्यक्ष सचिन ठाकुर के नेतृत्व में पुतला दहन किये जाने के दौरान मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश सिंह कांबोज, मंडल अध्यक्ष राहुल कश्यप, लोकेश सिंह, करन भारद्वाज, अनिल सैनी, मनोज सैनी, अंकित शर्मा, प्रियांशु कथूरिया आदि भारी संख्या में मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
