रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध तमंचों के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा अवैध असलाह रखने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के दिए गए आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के निर्देशन में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम द्वारा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक डायल 112 पर थाना रुद्रपुर को सूचना प्राप्त हुई कि मेट्रोपोलिस के पीछे शुक्रवार साप्ताहिक बाजार में कुछ व्यक्ति झगड़ा कर रहे हैं तथा उसमें से दो लोगों के पास तमंचे भी हैं, जो कि भाग गए हैं। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा मौके पर जाकर उक्त सूचना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर संदिग्धों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु काफी प्रयास करने के उपरांत दोनों व्यक्तियों प्रेम कुमार साहनी पुत्र रामदेव साहनी निवासी प्रीत कॉलोनी बिलासपुर जनपद रामपुर तथा विजयपाल पुत्र रामशरन निवासी कृष्णा नगर थाना गदरपुर जनपद उधमसिंहनगर को धर्मपुर फ्लाईओवर के पास से संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया और दोनों से एक-एक अवैध तमंचा बरामद होने पर उन्हें गिरफ्तार कर थाने लाया गया तथा दोनों के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। दौराने पूछताछ अभियुक्त प्रेम सिंह द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पूर्व बिलासपुर थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया था। अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक दीपक बहुगुणा, कांस्टेबल कृष्णा टम्टा व किशन सिंह थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
