काशीपुर। रामनगर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर करीब आठ साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर की सर्विस रोड बुरी तरह जर्जर हो चुकी है। जबकि इस रोड से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। वहीं फ्लाईओवर निर्माण का काम भी रुका हुआ है। तमाम शिकायतों के बाद एनएचएआई अब सर्विस रोड बनाने के लिए टेंडर प्रकिया शुरू कर रहा है। काशीपुर से रामनगर जाने वाली सड़क में स्टेडियम से आगे अनन्या होटल के समीप रेलवे फाटक पड़ता है। यहां करीब आठ साल पहले फ्लाईओवर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन निर्माण करने वाले ठेकेदार ने काम अधूरा छोड़ दिया। तब से फ्लाईओवर का काम रुका हुआ है। यही कारण है कि फ्लाईओवर के इर्द गिर्द की सड़क भी जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहुंच गई है। इस सड़क से रोज जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और नैनीताल जाने वाले हजारों पर्यटक गुजरते हैं। सड़क की अवस्था को लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने भी जनप्रतिनिधियों से शिकायत दर्ज की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब नेशनल हाईवे ऑफ इंडिया इस सड़क को लेकर जाग गया है। जल्द फ्लाईओवर निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी, लेकिन इससे पहले सर्विस रोड की मरम्मत होगी।एनएचएआई के ईई, आशुतोष ने बताया कि फ्लाईओवर के दोनों तरफ सड़क की मरम्मत की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। एस्टीमेट तैयार होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
