काशीपुर। चाइल्ड लाइन और एक एनजीओ द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान मुरादाबाद रोड पर एक ऑटो मोबाइल प्रतिष्ठान में एक नाबालिग बाल श्रम करते पाया गया। पुलिस ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी की तहरीर पर प्रतिष्ठान के स्वामी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सहायक श्रम आयुक्त के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने बीते शुक्रवार को काशीपुर के मुख्य बाजार, रामनगर रोड और मुरादाबाद रोड पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस टीम में श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस बल, चाइल्ड लाइन और एनजीओ इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट के कार्यकर्ता शामिल थे। निरीक्षण के दौरान मुरादाबाद रोड स्थित मैसर्स कृष्णा ऑटो मोबाइल्स में दोपहर करीब 3:50 बजे टीम ने एक नाबालिग बच्चे को काम करते हुए पाया।काशीपुर श्रम प्रवर्तन अधिकारी बलराम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्रतिष्ठान स्वामी मौहम्मद इसरार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
