जसपुर। ट्रक फाइनेंस कराने के नाम पर 9 लाख रुपये धोखाधड़ी करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। न्यायालय के आदेश पर वीआईपी कॉलोनी निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र विक्रम सिंह ने पंकज कुमार पुत्र किशोरी लाल, मुकेश कुमार पुत्र कैलाशी सिंह निवासी मोहल्ला जुलाहान जसपुर, नबाव पुत्र छोटे हाजी निवासी मदारपुर (ठाकुरद्वारा), अक्षय दुबे एजेंट एक्सिस बैंक शाखा रुद्रपुर के खिलाफ दर्ज कराए केस में कहा कि आरोपियों ने फाइनेंस पर सेकेंड हैंड ट्रक खरीदने का झांसा देकर एक्सिस बैंक रुद्रपुर से उसका लोन कराया। बैंक एकाउंट में लोन के 3.5 लाख रुपये आने के बाद रुपये अपने एकाउंट में ट्रांसफर करा लिए। साथ ही 6 लाख रुपये अलग से नकद ले लिए। रकम लेने के बाद भी आरोपियों ने न तो ट्रक उसके नाम कराया और न ही रकम लौटाई। मुकदमे के विवेचक पुलिस उपनिरीक्षक हरीश आर्य ने गहनता से जांच करते हुए कहा कि आरोपियों ने नवाब के नाम पर दर्ज ट्रक की आरसी को कूटरचित कर नरेंद्र सिंह के नाम पर दिखा दिया और नरेंद्र सिंह के नाम पर लोन ले लिया। मंगलवार को पुलिस ने नामजद मुकेश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
