काशीपुर। आईटीआई कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक निर्माणाधीन ढाबा परिसर के पास कपड़े में लिपटा भ्रूण कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा है। जानकारी के मुताबिक आज दोपहर करीब डेढ़-पौने दो बजे ग्राम बरखेड़ी राजपूत के ग्राम प्रधान हरजिंदर सिंह ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को सूचना देकर बताया कि बरखेड़ी स्थित फोरलेन के पास एक निर्माणाधीन ढाबा परिसर के पास कपड़े में लिपटा एक भ्रूण पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पुरुष भ्रूण रात में किसी समय डाला गया होगा। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
