काशीपुर। किशोरी की न्यूड वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल करने के आरोप में आईटीआई कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते रविवार को बजरंग दल के लगभग 50-60 व्यक्ति कोतवाली आए और बताया कि दो युवकों द्वारा एक नाबालिग लड़की की न्यूड वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल कर दी गई है, जिसमें एक मुस्लिम लड़का भी शामिल है। इस दौरान परिजनों के साथ आई नाबालिग द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर नामजद युवकों की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी पतारसी कर थाने लाया गया। दोनों से पूछताछ कर उनके मोबाइल फोन की जांच की गई तो दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। दोनों अभियुक्तों अभिषेक पुत्र कुंवर चंद निवासी ग्राम गंगूवाला जसपुर और जीशान अली पुत्र मोहम्मद साबिर हुसैन निवासी नारायणपुर जसपुर को आज धारा 65(1),308,75(ii) बीएनएस व 5,6,11(v)/12 पॉक्सो अधिनियम व 67(B) आईटी एक्ट के अंतर्गत न्यायालय के समक्ष पेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।पुलिस टीम में रवि कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई, उपनिरीक्षक मीनाक्षी मनराल, उपनिरीक्षक मनोज सिंह धौनी, कांस्टेबल धर्मेन्द्र भारती व अमित राणा थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
