June 15, 2025
मानव गरिमा ब्यूरो

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा एवं महिला मोर्चा द्वारा मौहल्ला पक्काकोट, कानूनगोयन एवं कटोराताल में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया गया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा पूरे देश में चलाई जा रही जनहित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और जनता जनार्दन से आग्रह किया गया कि वह भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को सफल बनाएं। इस दौरान ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र सैनी, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष वैशाली गुप्ता, पूर्व पार्षद सुरेश सैनी, एडवोकेट पवन सैनी, राज दीपिका मधुर, पंकज शर्मा पाती, संजीव माटा, योगेश सक्सैना, राम गोस्वामी, करुणा विश्नोई आदि कार्यकर्ता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *