March 6, 2026
Screenshot_2026-02-22-11-40-45-13

 काशीपुर। किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में जमीन खरीद-फरोख्त के आरोपी जहीर की जमानत का प्रार्थना पत्र काशीपुर प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश मनोज गर्ब्याल की अदालत ने खारिज कर दिया है। आपको बता देंं कि आईटीआई कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम पैगा निवासी किसान सुखवंत सिंह पुत्र तेजा सिंह ने जमीनी खरीद-फरोख्त में करीब चार करोड़ की हुई धोखाधड़ी से आहत होकर बीती 10-11 जनवरी की रात काठगोदाम के एक होटल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतक के भाई परविंदर सिंह ने आईटीआई कोतवाली में मुख्य आरोपी अमरजीत सिंह समेत 26 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें जहीर निवासी गड्ढा कॉलोनी का नाम भी शामिल था। मामले की गंभीरता और जांच के लिए हादसे के बाद पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ नीलेश आनंद भरणे की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया था। गठित एसआईटी ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए जमीन खरीद-फरोख्त मामले में जहीर पुत्र इलियास हुसैन निवासी गड्ढा कॉलोनी को 6 फरवरी 2016 की देर शाम उत्तर प्रदेश के बरेली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपी के अधिवक्ता ने जमानत याचिका दायर की, जिसे काशीपुर प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश मनोज गर्ब्याल की अदालत ने खारिज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *