March 6, 2026
IMG-20260227-WA0301

खटीमा (सूवि)। सनातन धर्मशाला रामलीला मैदान खटीमा में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक कुमाऊँनी होली, शास्त्रीय होली, थारू होली गायन के साथ जनसमूह के साथ होली गायन में प्रतिभाग किया। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, परंपराएं और पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान के आधार हैं और होली रंगों का त्योहार है होली का त्योहार अपनों के बिना अधूरा है। खटीमा मेरा घर है व खटीमावासी मेरा परिवार है। मैं अपने परिवारजनों के बीच आया हूं, मुझे अति प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि होली समारोह जैसे आयोजन हमारी समृद्ध विरासत को संजोने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सदभाव, समरसता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा मातृशक्ति हमेशा पूज्यनीय है,महिला शक्ति के बिना हमारे कोई काम पूरा नहीं होता। उन्होंने कहा  महिला शक्ति के सम्मान व सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने यू सी सी लागू किया है। उन्होंने कहा खटीमा सर्वधर्म समभाव का प्रतीक है। खटीमा मिनी इंडिया है। यहां सभी धर्मों, समुदायों, संगठनों के लोग बड़े प्यार व एकजुटता से रहते हैं, सभी पर्वों को मिलजुल कर मनाते हैं। खटीमा में आधुनिक परिवेश के बीच भी पारंपरिक संस्कृति को जीवंत बनाए रखना सराहनीय है। हम सब मिलकर खटीमा, प्रदेश व देश की उन्नति के लिए कार्य करें तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत का संकल्प पूरा करें। मुख्यमंत्री ने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे महोत्सव सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ होली खेलकर उत्सव की खुशियों को साझा किया और सभी प्रदेशवासियों को सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री मंजीत सिंह, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, उपा. अमित कुमार पांडे, महासचिव रमेश चंद्र जोशी, नंदन सिंह खड़ायत, गम्भीर सिंह धामी, सतीश भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति वीसी जिला विकास प्राधिकरण जयकिशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं  अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *