काशीपुर। नगर के मौहल्ला काजीबाग निवासी शाकिर अंसारी पुत्र अब्दुल मजीद द्वारा नगर निगम काशीपुर को सार्वजनिक सम्पत्ति एवं आस्था के केन्द्र प्राचीन कुएं पर किये गये अवैध अतिक्रमण को हटाने के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्र पर नगर निगम द्वारा कार्यवाही की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है।शाकिर अंसारी ने बताया कि उनके द्वारा बीती 5 जनवरी को नगर निगम काशीपुर में शिकायत दर्ज कराते हुए सार्वजनिक उपयोग में आने वाले कुएं पर किये गये अवैध अतिक्रमण को हटाकर उसे अतिक्रमण मुक्त कराये जाने की मांग की गई थी। इस सम्बन्ध में नगर निगम काशीपुर द्वारा पत्रांक 1475/मु. कार्यालय/2025-26 दिनांक 22 फरवरी 2026 के माध्यम से अवगत कराया गया है कि उक्त स्थल के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी काशीपुर को संयुक्त निरीक्षण के लिए पत्राचार किया गया है। संयुक्त निरीक्षण के बाद ही आगे की कार्यवाही सम्भव होगी। शाकिर अंसारी ने बताया कि उक्त कुआं क्षेत्र की सार्वजनिक सम्पत्ति होने के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आस्था का भी केन्द्र है, जिस पर अतिक्रमण होने से क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि संयुक्त निरीक्षण शीघ्र कराकर अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए कुएं को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, ताकि जनता को उसका समुचित लाभ मिल सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर निगम प्रशासन एवं जिला प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई करेगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
