काशीपुर। नगर निगम के वार्ड नंबर-19 में आज बाल विकास परियोजना काशीपुर शहर के परिक्षेत्र गंज में सम्पूर्णता अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई व 0-6 माह के बच्चों का अन्न प्राशन किया गया। कार्यक्रम में पार्षद शिवांश गोले व सेक्टर सुपरवाइजर यासमीन अंसारी समेत सभी आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सेक्टर सुपरवाइजर यासमीन अंसारी व पार्षद शिवांश गोले ने सभी लाभार्थियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से विविधतापूर्ण पोषणयुक्त आहार समय पर लेने, पर्याप्त आराम करने, आईएफए और कैल्शियम की गोली प्रतिदिन लेने तथा प्रसव पूर्व नियमित जांच कराने का आग्रह किया। साथ ही 6 माह पूर्ण कर चुके बच्चों की माताओं को अर्द्ध ठोस ऊपरी आहार के साथ पूरक स्तनपान जारी रखने की सलाह दी गई। उन्हें समय-समय पर आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों का नियमित वजन कराकर उचित देखभाल करने को भी कहा गया। सभी लाभार्थियों से विभागीय अनुपूरक पोषाहार का नियमित उपयोग करने की अपील की गई।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
