March 9, 2026
Screenshot_2026-03-08-11-28-52-18

देहरादून। उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने अपने लगभग साढ़े तीन वर्षीय कार्यकाल में सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, डिजिटल मीडिया का उपयोग बढ़ाने और पारदर्शी शासन सुनिश्चित करने में उत्कृष्ट भूमिका निभाई है। उनके कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड सूचना विभाग ने आपदा प्रबंधन में बेहतर संचार और राज्य की उपलब्धियों को देश भर में प्रचारित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हासिल की है। उल्लेखनीय है कि बंशीधर तिवारी (आईएएस) ने 01 सितंबर 2022 को उत्तराखंड के महानिदेशक (सूचना) के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया था। उन्होंने उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में कार्यभार संभाला था, जिसके बाद उन्होंने सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया था। जून 2025 में उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया। श्री तिवारी इससे पहले मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत थे। सूचना महानिदेशक के उनके कार्यकाल की मुख्य विशेषताओं में, राज्य सरकार की योजनाओं और जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों को सरल तरीके से जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर। जनसंपर्क को आधुनिक बनाने के लिए सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों का बेहतर उपयोग। मीडिया के साथ बेहतरीन तालमेल और पत्रकारों की समस्याओं का त्वरित समाधान। राज्य में पारदर्शी कार्यशैली और आपदाओं के दौरान त्वरित सूचना प्रसार। उत्तराखंड के पर्यटन, संस्कृति और निवेश की क्षमता का व्यापक प्रचार शामिल हैं। श्री तिवारी का कहना है कि सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनमानस तक पहुंचाने के लिए सूचना विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हम प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जन को सुलभता से उपलब्ध कराते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला सूचना कार्यालयों के सुदृढ़ीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार एवं प्रसार हो सके।  सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि विभागीय कार्यों की जानकारी भी उनके द्वारा समय-समय पर ली जा रही है।सूचना विभाग को कुशलतापूर्वक संचालित कर रहे महानिदेशक बीडी तिवारी अपने लगभग साढ़े तीन वर्षीय कार्यकाल में सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, डिजिटल मीडिया का उपयोग बढ़ाने और पारदर्शी शासन सुनिश्चित करने में निभा रहे उत्कृष्ट भूमिका देहरादून। उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने अपने लगभग साढ़े तीन वर्षीय कार्यकाल में सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, डिजिटल मीडिया का उपयोग बढ़ाने और पारदर्शी शासन सुनिश्चित करने में उत्कृष्ट भूमिका निभाई है। उनके कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड सूचना विभाग ने आपदा प्रबंधन में बेहतर संचार और राज्य की उपलब्धियों को देश भर में प्रचारित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हासिल की है। उल्लेखनीय है कि बंशीधर तिवारी (आईएएस) ने 01 सितंबर 2022 को उत्तराखंड के महानिदेशक (सूचना) के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया था। उन्होंने उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में कार्यभार संभाला था, जिसके बाद उन्होंने सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया था। जून 2025 में उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया। श्री तिवारी इससे पहले मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत थे। सूचना महानिदेशक के उनके कार्यकाल की मुख्य विशेषताओं में, राज्य सरकार की योजनाओं और जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों को सरल तरीके से जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर। जनसंपर्क को आधुनिक बनाने के लिए सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों का बेहतर उपयोग। मीडिया के साथ बेहतरीन तालमेल और पत्रकारों की समस्याओं का त्वरित समाधान। राज्य में पारदर्शी कार्यशैली और आपदाओं के दौरान त्वरित सूचना प्रसार। उत्तराखंड के पर्यटन, संस्कृति और निवेश की क्षमता का व्यापक प्रचार शामिल हैं। श्री तिवारी का कहना है कि सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनमानस तक पहुंचाने के लिए सूचना विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हम प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जन को सुलभता से उपलब्ध कराते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला सूचना कार्यालयों के सुदृढ़ीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार एवं प्रसार हो सके। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि विभागीय कार्यों की जानकारी भी उनके द्वारा समय-समय पर ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *