काशीपुर। नगर के सिद्धपीठ श्री शीतला माता मंदिर में चैत्र मास की द्वितीया से शुरू हुआ पूजा-अर्चना का क्रम आज भी जारी रहा। सोमवार होने के चलते आज मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा नजर आया।सुबह से मंदिर के बाहर दोनों ओर कतार में लगे श्रृद्धालु अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। मंदिर के प्रबंधक/पीठाधीश पं. संदीप मिश्रा ने बताया कि रोगहरण अवतारी मां शीतला देवी को नगर कोट देवी, महाकाली, तृष्णा, कालरात्रि, श्री चौगानन चौराहे वाली व मसानी माता के नाम से भी जाना जाता है। ऋतु परिवर्तन से होने वाली बीमारियों से मुक्ति के लिए प्रतिवर्ष चैत्र मास की द्वितीया से यहां विशेष पूजा-अर्चना का प्रावधान है। आज भारी संख्या में श्रृद्धालु जन मंदिर पहुंचे और मां शीतला देवी को हल्दी का तिलक लगाकर नारियल, कच्चा दूध, चना, चना दाल, मसूर दाल, हल्दी, गुड़, आटा, पुए, सरसों का तेल, नमक, झाडू आदि अर्पित करते हुए मनौतियां मांगीं। उन्होंने बताया कि पूजा-अर्चना का यह क्रम मंगलवार को भी जारी रहेगा। बुधवार, 11 मार्च को शीतला अष्टमी पर बसौड़ा पूजन किया जाएगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
