March 12, 2026
Screenshot_2026-03-12-17-25-47-76

काशीपुर। इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) की ओर से आईजीएल के संस्थापक स्व. एमएल भरतिया की 19वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह ने किया। अधिशासी निदेशक आलोक सिंघल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस बार 270 लोगों का रक्तदान एलडी उप जिला चिकित्सालय काशीपुर की टीम के सहयोग से हुआ। इस मौके पर मानव संसाधन प्रशासन लाइजनिक हेड राजेश कुमार सिंह, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. गौरव मुंद्रा, विक्रांत चौधरी, रितेश पांडे, आरसी उपाध्याय, डॉ. सिद्धार्थ, देवेंद्र जोशी, नीरज पांडे, रोहित गोयल, अमित कुमार, सचिन गुप्ता, शरद शर्मा, दीपक भट्ट, आकाश, गुलशन कुमार, दीपक शर्मा, सचिन चौहान आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *