काशीपुर। महाराणा प्रताप चौक के समीप पुराना आवास विकास निवासी अनिल शर्मा की साइकिल रिपेयरिंग की दुकानों तथा शहजाद हुसैन की फल की दुकान में आग लगने से भारी नुकसान हो जाने की खबर मिलते ही नगर निगम महापौर दीपक बाली मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। महापौर ने दुकानदारों को आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता दिलाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने मानवीय पहल करते हुए अपनी ओर से तत्काल 50 हजार रुपये की निजी सहायता देने की भी घोषणा की।महापौर दीपक बाली ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर अग्निकांड में हुए नुकसान का वास्तविक आंकलन करने और शासन से सहायता राशि अनुमन्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद पटवारी रोहित शर्मा को भी नुकसान की सूची तैयार कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
अग्निकांड पीड़ित दुकानदार अनिल शर्मा ने बताया कि इस घटना में उनकी दुकान का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया है। आग से उनकी दुकान और दुकान में रखा सामान खत्म हो गया है जिसकी कीमत करीब चार-पांच लाख रुपए है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
