दिनेशपुर। धोखाधड़ी कर करोड़ों के जमीन हड़पने के एक मामले में नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी का परिवार फंस गया है। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है। नगर के वार्ड दो निवासी राजवीर सिंह पुत्र गंगा सिंह ने थाने में तहरीर देकर कहा कि वह नगर की सहकारी समिति में आंकिक के पद पर तैनात थे। इस दौरान उन्होंने मित्र घनश्याम अग्रवाल के साथ मिलकर सड़क किनारे कई हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। आरोप है कि इस खाली पड़ी जमीन पर घनश्याम के साले ने दुकान खोल रखी है। जिसका वह पिछले कई वर्षों से किराया दे रहा था। उन्होंने कहा अब भूमि को हड़पने की नीयत से उसने किराया देना बंद कर दिया। उन्होंने घनश्याम अग्रवाल सहित कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। दिनेशपुर पुलिस ने व्यापारी घनश्याम अग्रवाल, उनकी पत्नी, दोनों पुत्र, दो भाई व साले कृष्ण कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
