काशीपुर। ऐतिहासिक मां बाल सुंदरी देवी मंदिर (उज्जैनी शक्तिपीठ) पर प्रतिवर्ष लगते आ रहे चैती मेला का वृहस्पतिवार को विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत ध्वजारोहण कर सांसद अजय भट्ट ने शुभारंभ किया। साथ ही लोगों को भारतीय नववर्ष और चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। नखासा बाजार के लिए प्रसिद्ध यह मेला करीब एक महीने तक चलेगा। वृहस्पतिवार को सांसद अजय भट्ट ने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली और कांग्रेसी नेता एनसी बाबा आदि के साथ मेला परिसर के मुख्य गेट पर फीता काटा, तदुपरांत मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में ध्वज फहराकर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। वहीं मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ एनसी बाबा व उनकी पत्नी श्रीमती कामाक्षी सिंह समेत अन्य अतिथियों को पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान सांसद श्री भट्ट ने कहा कि मां दुर्गा के नौ अवतार सभी जनमानस को नौ दिव्य गुणों का आशीर्वाद दें और लोगों के जीवन की सभी समस्याओं से रक्षा करें। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर मेले का आनंद उठाएं और माता का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस अवसर पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, पूर्व मेयर ऊषा चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल, विमल गुड़िया, आशीष गुप्ता, जितेन्द्र सरस्वती, सीमा चौहान, डा. गिरीश तिवारी, प्रशांत पंडित, शशांक सिंह, अभिषेक गोयल, रवि पाल, रजत सिद्धू , सुशील शर्मा, मनोज प्रजापति, मुकेश चावला, पार्षद विजय बॉबी, अनिल कुमार, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला, कोतवाली आईटीआई प्रभारी रवि सैनी के अतिरिक्त पंडा परिवार से पंडा वंश गोपाल अग्निहोत्री, मनोज अग्निहोत्री, शक्ति अग्निहोत्री, शिवदत्त अग्निहोत्री आदि समेत भारी संख्या में आम जन एवं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
शुभारंभ के दौरान छोलिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। आपको बता दें कि आगामी 25 मार्च की मध्यरात्रि के उपरांत मौहल्ला कानूनगोयान स्थित नगर मंदिर (पंडा आवास) से मां बाल सुंदरी देवी का डोला अत्यंत धूमधाम से चैती मंदिर ले जाया जाएगा। डोला मंदिर में पहुंचते ही माता को प्रसाद अर्पित करने का क्रम शुरू हो जाएगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
