April 25, 2026
Screenshot_2026-03-30-22-46-19-79

काशीपुर। चैती मेले के दौरान चोर-उचक्के भी अपना हुनर दिखाने में पीछे नहीं हैं। चैती मेले में आज तड़के मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गई शुगर मिल बाजपुर निवासी ऊषा रानी का पर्स चोरी हो गया। पर्स में सोने का मंगलसूत्र, चेन और नकदी रखी थी। ऊषाके मुताबिक मंदिर में अत्यधिक भीड़ थी। वह लाइन में लगी थी कि इसी दौरान किसी ने उनके कंधे पर टंगा बैग काटकर छोटा पर्स चोरी कर लिया। इससे पहले खोखरा देवी मंदिर में भी दो महिलाओं की चेन चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उनके द्वारा चैती मेला परिसर में बनी पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। बहरहाल, मेले के दौरान चोर-उचक्के भी पूरी तरह सक्रिय रहकर अपने हाथ का हुनर दिखाने में पीछे नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *