April 25, 2026
IMG_20260331_140143

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा ईद मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि ईद मिलन धार्मिक एकता का परिचायक है। समारोह में न्यायिक अधिकारियों व न्यायिक कर्मचारियों ने भी भाग लिया तथा एक साथ मिलकर एक दूसरे को सेवई खिलाईं। कार्यक्रम का संचालन कर रहे बार एसोसिएशन सचिव यशवंत सिंह चौहान ने ईद मिलन समारोह का महत्व समझाया। इस अवसर पर काशीपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, सचिव यशवंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, कार्यकारिणी सदस्य प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह विर्क, कैलाश कुमार, केदार सिंह, प्रीती शर्मा सहित कश्मीर सिंह, आनंद स्वरूप रस्तोगी, उमेश जोशी, शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, अब्दुल सलीम, भास्कर त्यागी एडवोकेट, सैयद आसिफ अली एडवोकेट, सीमा शर्मा एडवोकेट, संदीप सहगल एडवोकेट, संजय चौधरी एडवोकेट, रहमत अली एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *