काशीपुर। पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जान से मारने के प्रयास का गंभीर आरोप लगाते हुए विवाहिता द्वारा सौंपी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। मौहल्ला महेशपुरा निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 24 नवंबर 2024 को नैनीताल के स्प्रिंग फील्ड निवासी रोहित के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के महज आठ दिन बाद ही पति, सास सुमन, ससुर हरीश चंद्र और ननद रीमा पवार ने कम दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। ससुराल वालों ने उसे जान से मारने की नीयत से चूहे मारने वाली दवा खिला दी थी। गंभीर हालत में उसके भाई ने उसे काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप लगाया कि ससुराली उससे पांच लाख रुपये नकद और स्कार्पियों कार की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
