April 23, 2026
IMG-20260410-WA0081

काशीपुर। प्राचीन कुएं व धर्मशाला का जीर्णोद्धार कर मंदिर बनाने अथवा बैठने आदि की व्यवस्था करने के संबंध में नगर निगम महापौर को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में बताया गया कि मौहल्ला कटोराताल में छावनी मोड़ के समीप पठानों वाली गली से सटी गली में एक प्राचीन कुआं है, जहां हिन्दू धोबी समाज की धर्मशाला भी थी, जिसमें हिन्दू धोबी समाज के लोग कई सामाजिक कार्य करते थे, लेकिन ये धर्मशाला अब जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। साथ ही यहां स्थित कुएं का पानी भी सफाई के अभाव में दूषित हो गया है। चूंकि आप सनातन धर्म के बड़े पक्षधर हैं, अतः आपसे आग्रह है कि हिन्दू धोबी समाज की इस प्राचीन धर्मशाला व कुएं का जीर्णोद्धार कर यहां मंदिर बनाने अथवा बैठने आदि की व्यवस्था करायें, ताकि हिन्दू धोबी समाज के लोग पुनः अपने समाज के कार्य सुचारू रूप से संचालित कर सकें। महापौर ने कार्रवाई हेतु आश्वस्त किया है। ज्ञापन सौंपने वालों में भूकनलाल दिवाकर, नारायणदास, मुख्तार खान, जलील खां, सुरेश कुमार दिवाकर, रामगोपाल, कमल, राजेश कुमार, कैलाश कुमार, राजीव कुमार, संजय आदि तमाम लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *